भोपाल में 14 अक्टूबर 2026 को धम्मचक्र परिवर्तन दिवस मनाया जायेगा.
भोपाल : 27/09/26 : करुणा बुध्द विहार, भोपाल में समता सैनिक दल के कमांडर एड. हरिश लोनारे व्दारा धम्मचक्र परिवर्तन दिवस मनाये जाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया था। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर)* के राष्ट्रीय महासचिव डा मोहनलाल पाटील, *दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया* के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धम्मरतन सोमकुवर, *समता सैनिक दल* के श्री उदयभान चवरे, *प्रबुद्ध महिला मंडल* की अध्यक्षा श्रीमती अंजली चवरे, करुणा बुध्द विहार के अध्यक्ष मनोज मानिक की प्रमुख उपस्थिति में 14 अक्टूबर 2026 को धम्मचक्र परिवर्तन दिवस करुणा बुध्द विहार परिसर में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में *समता सैनिक दल* के सर्वश्री एड. संजय पाटिल, एड.आशीष चौरे,एड. राजेश लोंगरे, आनंद खातरकर, ज्ञानेश्वर ढोके, धर्मपाल पुसे, विक्रांत डोंगरे, नन्द कुमार वानखेड़े, विनोद वासनिक, सुभाष वाकोड़े, राहुल मेश्राम, राजु मून, राहुल लोनारे एवं *प्रबुद्ध महिला मंडल* की कल्पना मानिक, सुजाता सोमकुंवर,कविता गेडाम तथा *दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया* से राजु गेडाम एवं *आरपीआई (आंबेडकर*) से श्री दलित बन्सोड, नरेन्द्र गडपायले , उमेश नारनवरे उपस्थिति थे।