उकलाना में भीम आर्मी की ‘भाईचारा बनाओ यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, बहुजन समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
उकलाना (हिसार), 10 अक्टूबर 2026।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा शनिवार को हिसार जिले के उकलाना में भव्य ‘भाईचारा बनाओ यात्रा एवं सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिलों एवं गाड़ियों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे, समानता और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी का सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मा. कमल कुमार बराड़ा जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप कृष्ण शीला ने की।

भाईचारा बनाओ यात्रा दोपहर को शूरेवाला मोड़ से प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों मोटरसाइकिलों और गाड़ियों के काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भाईचारा स्थापित करने तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यात्रा जैसे-जैसे उकलाना शहर की ओर आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का काफिला बढ़ता गया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा डॉ. अंबेडकर भवन पहुंची, जहां भाईचारा बनाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कमल कुमार बराड़ा का फूल-मालाओं एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी का उद्देश्य समाज में जातिगत भेदभाव, शोषण और असमानता को समाप्त कर सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे पर आधारित समाज की स्थापना करना है। संगठन हरियाणा में गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा तथा बहुजन समाज की जल, जंगल, जमीन और सत्ता में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष करेगा।
एडवोकेट संतलाल अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि 21वीं सदी के भारत को समतामूलक, न्यायपूर्ण और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देश में सामाजिक भाईचारा स्थापित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर संविधान, शिक्षा, समानता और आपसी सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। भीम आर्मी हिसार जिले के गांव-गांव तक पहुंचकर भाईचारे का संदेश देगी और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
सत्यवान शीला ने कहा कि किसान, मजदूर, शोषित और पीड़ित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह तथा भीम आर्मी चीफ एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक वंचित वर्गों की आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सम्मेलन में कृष्ण शीला, अनूप शीला, जगदीश, हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. सुदेश, भीम आर्मी गुरुजी, मेवा सिंह, पतराम तथा जिला अध्यक्ष रोशनलाल जिंद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने तथा संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाईचारा बनाओ यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवैधानिक अधिकारों और बहुजन समाज की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक जन-अभियान है। संगठन का लक्ष्य समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच आपसी सम्मान और सद्भाव स्थापित करना है, ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर भेदभाव न हो।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार बराड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश, प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर, प्रदेश प्रचारक सुरेंद्र, जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. सुदेश, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अमन लांबा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र इंदल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर सातरोड़, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप दौलतपुर, जिला कोषाध्यक्ष रामभगत लांबा, जिला महासचिव रमेश बगला, जिला सचिव जॉनी रावत खेड़ा, उकलाना हलका अध्यक्ष कपिल कुलेरी, आदमपुर हलका प्रभारी मास्टर धर्मवीर कालीरावाण, बरवाला हलका प्रभारी मास्टर धूप सिंह, हल्का अध्यक्ष नलवा प्रधान देशराज पास्टर,आदमपुर हलका अध्यक्ष बलवंत सिंह, हिसार हलका अध्यक्ष जोगेंद्र बिंडू, राजेश पाबड़ा, हलका सचिव कृष्ण दौलतपुर, हलका महासचिव सत्यवान भैनी बादशाहपुर, हलका महासचिव आदमपुर सतीश सुंदावास,गुरलाल आजाद, एडवोकेट मोनिका निंबल, विजय टांक, अमित मुवाल, धौला वाल्मीकि खेड़ड़, गुलशन, जिला महासचिव पवनदीप खुंडिया, एडवोकेट कुलदीप बौद्ध, एडवोकेट अशोक होटला, अजय नायक, रमन बन, टेकराम ताऊ, रोहित बगला, सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
………एडवोकेट संतलाल अंबेडकर
प्रदेश महासचिव, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, हरियाणा
मोबाइल: 9996845330,